कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस के थाना भुंतर के अन्तर्गत पुलिस की टीम ने लोअर परगाणु के समीप एयरपोर्ट कॉलोनी में गश्त के दौरान गांव शाडावाई डा0 व तह0 भून्तर के रहने वाले 30 वर्षीय आकाश के कब्जे से 28 ग्राम हेरोइन/ चिट्टा बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा। इस मामले में आगामी कार्यवाही जारी है
Author: Kullu Update
Post Views: 32



