कुल्लू अपडेट, बारालाचा में एक ट्रक खराब होने के कारण फंस गया था। इसके कारण सड़क पर यातायात बाधित हो गया था। सुचना मिलने पर लाहौल स्पीति दारचा पुलिस टीम और BRO 70 RCC ने मिलकर इस ट्रक को सुरक्षित निकाल लिया और सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया। वहीं लेह की ओर से मनाली की तरफ आ रहे 24 भारी वाहन और 9 हल्के वाहन फंस गए थे। उन सभी वाहनों को भी पुलिस द्वारा सुरक्षित निकाल लिया गया है और उन्हें केलांग लाया गया। वंही लेह से आ रहे कुछ पर्यटक बारालाचा में भी फंस गए थे। सूचना मिलने पर BRO 70 RCC और पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए सभी पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया फंसे हुए पर्यटकों में से 48 पुरुष 12 महिलाएँ और 5 बच्चे थे जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है।
Author: Kullu Update
Post Views: 41



