Search
Close this search box.

अब चैत्र सक्रांति के दिन होंगे देवता बिजली महादेव जी के दर्शन , कपाट हुए बंद

कुल्लू अपडेट , कुल्लू को देव भूमि के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर देव आस्था और देवनीति सर्वोपरि है।खरमास शुरू होते ही घाटी के सभी देवी देवता स्वर्ग प्रवास पर चले गए है। कुल्लू के साथ सटी खराहल घाटी की चोटी पर स्थित मथाण नामक स्थान में बिजली महादेव मंदिर के भी कपाट (दरवाजे) बंद हो गए है । ऐसे में भक्तों को अपने आराध्य देवता के दर्शन अब चैत्र संक्रांति के दिन होंगे। मंदिर के कपाट तीन महीने बाद चैत्र मास की संक्रांति को विधि-विधान अनुसार पूजा-अर्चना के बाद खुलेंगे। देव मान्यता के अनुसार देवता बिजली महादेव तीन माह के स्वर्ग प्रवास पर रहते हैं। ऐसे में मंदिर के कपाट भक्तों के लिए बंद कर दिए जाते हैं। यह जरूर है कि महाशिवरात्रि के लिए मंदिर के कपाट तीन माह की इस अवधि के बीच खोले जाते हैं। महाशिवरात्रि की रस्म को निभाने के बाद कपाट दोबारा बंद कर दिए जाते हैं। 15 दिसंबर को पौष संक्रांति के दिन मंदिर के पुजारी की ओर से देव विधान के साथ मंदिर का मुख्य कपाट बंद किए जाएंगे। देवलु महेश शर्मा, हेमराज, श्याम लाल ने कहा कि देव परंपरा के अनुसार सदियों से ही मंदिर के कपाट पौष संक्रांति के दिन तीन माह के लिए बंद कर दिए जाते हैं। देवता बिजली महादेव के कारदार विनेंद्र जंबाल ने कहा कि शुक्रवार को मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए है । उन्होंने कहा कि देवता तीन माह के लिए स्वर्ग प्रवास के लिए जाते हैं। देवता बिजली महादेव का स्वर्ग प्रवास पूरे तीन माह का होता है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज