Search
Close this search box.

बाशिंग में हुआ पूर्व मंत्री राजकृष्ण गौड़ की याद में क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़

कुल्लू अपडेट, पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री राज कृष्ण गौड़ की याद में पुलिस लाइन वाशिंग के क्रिकेट मैदान में नशा मुक्त क्रिकेट मैमोरियल कप का आयोजन हुआ। मुख्यतिथि साक्षी वर्मा को वही पुलिस ग्राउंड पहुंचने पर खिलाड़िओं एवं आयोजकों द्वारा स्वागत किया गया और वही आयोजक टवेन्द्र ठाकुर तनु ने एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा को कुल्लूवी टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और रिबन काटकर मुख़्यतिथि ने प्रतियोगिता का आगाज़ किया। वही आयोजक टवेन्द्र ठाकुर तनु ने कहा कि आज हिमाचल सरकार में पूर्व मंत्री राजकृष्ण गॉड क्रिकेट कप का शुभारंभ हुआ है इस अवसर पर विशेष रूप से मुख्य अतिथि कुल्लू पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने अपने कर कमलों द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया इस प्रतियोगिता में 48 टीमों ने भाग लिया है और इस टूर्नामेंट इनाम की बात करें तो फर्स्ट प्राइज 1 लाख रूपये और ट्रॉफी और मोमेंटो है और सेकंड प्राइस प्लस ट्रॉफी51 हज़ार  प्लस मेडल के साथ और मैन ऑफ द मैच हर मैच में दिया जाएगा। इस अवसर पर विशेष रूप से मुख्य अतिथि के रूप में कुल्लू पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने शिरकत की और अपने कर कमलों द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वही मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने क्रिकेट कप के शुभारंभ पर सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि हम इस पुलिस ग्राउंड का खेल गतिविधियों में उपयोग करवा पा रहे हैं इसकी हमें भी खुशी है क्योंकि हम सब लोग खास करके पुलिस डिपार्टमेंट ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाते रहते हैं। क्राइम में इन्वेस्टिगेट करना एक अलग बात होती है पर हम जानते हैं कि हम लोगों को अपने युवाओं को एक सही डायरेक्शन देनी है तो उनको एक विकल्प भी देना पड़ेगा। ये बहुत अच्छी बात है कि ऐसे इन टूर्नामेंट के माध्यम से हम अपने युवाओं को एक विकल्प दे पा रहे हैं और उन्हें प्रोत्साहित कर पा रहे हैं। साथ ही उन्होंने सभी खिलाड़ियों को क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज