Search
Close this search box.

बॉयज स्कूल ढालपुर के छात्रों ने जानें योग से होने वाले फायदे

कुल्लू अपडेट ,शहीद श्री बालकृष्ण रा. व्. मा.पा. में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत चल रहे कैंप के चौथे दिन बच्चों ने सुबह 5 :30 बजे प्रभात फेरी निकाल कर शुरुआत किया इसके बाद बच्चों के बीच योगाचार्य रमेश जैन व् मोहित मेहता उपस्थित रहे। उन्होने बच्चों को योग से होने वाले फायदों को साझा किया। इस शिविर के दौरान सभी स्वयं सेवियों ने स्कूल कैंपस की सफाई की। इस दौरान NSS प्रभारी लाल सिंह चौहान ने बताया की सभी स्वयं सेवियों ने खाना स्वयं बनाया और सभी स्वयं सेवी बड़ी लग्न से हर कार्य को कर रहे है। सभी स्वयं सेवियों ने स्कूल कैंप को पूरी तरह से साफ़ करने के बाद तीन कमरों को साफ़ करके पुनः से बच्चों के बैठने योग्य बनाया। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रेम ठाकुर ने सभी बच्चों को इस कार्य हेतु बधाई दी और इसी तरह से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज