कुल्लू अपडेट,आजकल सर्दियों के कारण सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को खाने के लिए हरा घास नहीं मिल पता। जिस कारण वह लोगों की खेतों में जाकर सब्जियों और पेड़ों को नुकसान पहुंचाते है। पिछले कुछ समय पहले बंदरोल स्थिति लक्ष्मी गौ सदन के मुख्य सेवादार की अचानक एक एक्सीडेंट में मृत्यु हो जाने के कारण अब गौ सदन की जिम्मेदारी हीरालाल ठाकुर को दी गई है, लेकिन काफी समय से गौ सदन में कई प्रकार की सुविधाओं की कमी को देखा जा रहा है। आज कार सेवा दल संस्था के सेवादारों द्वारा गौ सदन का निरीक्षण किया गया और एक जीप घास की बेजुबानों को सेवा के रूप में दी गई। वैसे तो कार सेवा दल हर साल सड़कों पर घूम रही बेसहारा गौ माता को घास, पानी, गुड का बंदोबस्त समय समय पर करती आ रही है और इनके एक्सीडेंट से बचाव के लिए इन्हे रेडियम पट्टियाँ भी लगाई जाती है। फिर भी आवारा घूम रहे बेसहारा पशुओं को ज्यादातर सड़कों के किनारे ही देखा जाता है, हालांकि जिला कुल्लू में इस वक्त 4 से 5 गौ सदन चल रहे हैं। लेकिन कुछ सरकारी योजनाओं के कारण उन्हें प्रयाप्त मात्रा में धन का सहयोग नहीं मिल पाता। ऐसे में गौ प्रेमी व कई सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से घास व अन्य जरूरत के हिसाब से गौ सदन को दान देते रहते हैं। यदि सड़कों पर घूम रही बेसहारा गौ वंश को कहीं सहारा ना मिला तो कुछ दिनों में होने वाली भारी बारिश व बर्फबारी के कारण बेसहारा घूम रही गौ वंश को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जिला कुल्लू में गौ प्रेमियों से कार सेवा दल के अध्यक्ष मनदीप सिंह आम जनता को निवेदन करती है, कि जितने भी गौ सदन चल रहे हैं, उन्हें आप हर महीने आर्थिक सहयोग अवश्य किया करें।आज के इस नाग कार्य में उपस्थित रहे कर सेवा दल के अध्यक्ष श्री मनदीप सिंह ,संस्था के सदस्य कपिल ठाकुर, विवेक सूद ,मनोज शर्मा ,भीम सिंह, संजय कुमार और लक्ष्मी गांव सदन से प्रधान हीरा लाल ठाकुर , गणेश ठाकुर,गोविंद ठाकुर ,हेम राज ठाकुर,सुरेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित रहे।




