कुल्लू अपडेट,कुल्लू पहुंचने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का भाजपा पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत किया । भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा देर रात कुल्लू पंहुचे परंतु कड़ाके की सर्दी भी भाजपा के पदाधिकारियों का जोश ठंडा न कर पाई।बड़ी संख्या में जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल के नेतृत्व में समूचे जिला के चारों मंडल कुल्लू, मनाली,बंजार व आनी से पदाधिकारी अपने राष्टीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए पलक पावड़े बिछाए खड़े रहे। लोकवाध्य यंत्रों की धुनों पर,आतिशबाजी व पुष्प वर्षा के बीच भाजपा पदाधिकारियों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का भव्य स्वागत किया, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ स्वागत समारोह में पूर्व मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर, भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल,प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा भी उपस्थित रहे। कुल्लू पहुंचने पर सर्वप्रथम उन्होंने अपनी बुआ स्वर्गीय गंगा देवी शर्मा को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके उपरान्त उनकी धर्म पत्नी मलिका नड्डा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का तिलक लगा कर स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने तीन राज्यों मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ व राजस्थान के चुनावों में भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत के लिए देश भर के कार्यकर्ताओं को बधाई दी।उन्होंने ने उपस्थित पदाधिकारियों को आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश में जीत का चौका लगाने के लिए तैयारी करने को कहा। उन्होंने इस अवसर पर कड़ाके की ठंड के बाबजूद इतनी बड़ी संख्या में उनके स्वागत के लिए पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने विशेष तौर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल,पूर्व अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, महिला मोर्चा,युवा मोर्चा व पार्टी के सभी मोर्चों का आभार जताया। स्वागत समारोह में पूर्व मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर,पूर्व सांसद महेश्वर सिंह,बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी,आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार,वरिष्ठ नेता नरोतम ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल, पूर्व अध्यक्ष भीमसेन शर्मा,जिला महामंत्री अमर ठाकुर,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा धनेश्वरी ठाकुर, किसान मोर्चा के प्रदेश महा मंत्री अखिलेश कपूर,महिला मोर्चा प्रदेश सचिव मनीषा सूद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना ठाकुर, मीना ठाकुर,जिला भाजपा उपाध्यक्ष तरुण विमल,जिला मीडिया प्रभारी श्याम कुल्वी,सह मीडिया प्रभारी लोकेश भवानी,जिला भाजपा प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज,आदित्य गौतम,जिला सचिव नैना शर्मा,माला ठाकुर,नारा ठाकुर,सुनीता जम्मवाल ,अनिता शर्मा,बिंदिया सूद सहित भाजपा के चारों मंडल व जिला के बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।




