Search
Close this search box.

कैंब्रिज स्कूल के चेयरमैन श्री राजीव शर्मा बने कार सेवा दल के आजीवन सदस्य 

 

कुल्लू अपडेट, राजीव शर्मा जी ने संस्था की आजीवन सदस्यता लेते हुए सेवादारों को बताया कि वह संस्था के कार्यों को पिछले कई वर्षों से सोशल मीडिया / समाचार पत्रों के माध्यम से जिला कुल्लू में हो रही सामाजिक गतिविधियों और सेवा कार्य को देख रहे है। संस्था के कार्यों को देखते हुए ही उन्हें संस्था से साथ मिलकर सेवा कार्य में सहयोग करने की  प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि वह भी सामाजिक कार्यों में अपना सहयोग और समय का योगदान समय-समय पर देते रहेंगे और सेवा कार्यों में हर महीने अपना आर्थिक योगदान करते रहेंगे। कार सेवा दल के अध्यक्ष मनदीप सिंह ने राजीव शर्मा जी को स्मृति चिन्ह और कुल्ल्वी टोपी भेंट स्वरूप प्रदान की 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज