Search
Close this search box.

15 घण्टे चला अभियान,आखिर पर्यटकों को बचाने में लाहौल स्पीति पुलिस रही कामयाब 

कुल्लू अपडेट, बारालाचा में कुछ गाडियां व पर्यटक, जो कि लेह से मनाली की तरफ को आते हुए रास्ते में फंस गए थे। BRO 70 RCC के मेजर श्री रवि शंकर जी ने पुलिस अधीक्षक श्री मयंक चौधरी को सूचना इसकी सूचना दी। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने इंचार्ज पुलिस चौकी दारचा को आदेश दिया की आप अपनी टीम लेकर बारालाचा पहुंचे। जिस आदेश पर दारचा चेक पोस्ट के इंचार्ज मुख्य आरक्षी जितेन्द्र, आरक्षी विनोद व आरक्षी तंजिन लगदेन, आ0 राजेन्द्र, आ0 शमशेर अपनी रेस्क्यू गाड़ी लेकर बारालाचा की तरफ निकल पड़े।
दारचा चेक पोस्ट के इंचार्ज मुख्य आरक्षी जितेन्द्र के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों व BRO के मुलाजमानोें द्वारा बचाव अभियान को चलाया गया, जो उपरोक्त चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान करीब 15 घंटे तक चला, क्योंकि प्रतिकूल मौसम की स्थिति और खतरनाक इलाके में महत्वपूर्ण चुनौतियां थीं। इन बाधाओं से विचलित हुए बिना बचाव दल ने फंसे हुए लोगों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास किया।
ऑपरेशन के दौरान कुल 34 वाहनों और 110 व्यक्तियों को सफलतापूर्वक बचाया गया है। इस दौरान पहले करीब 60 व्यक्तियों को बारालाचा से जिंग-जिंग बार तक सुरक्षित पहुंचाया गया, तथा उसके उपरान्त पुनः शेष बचे लोगों को भी सुरक्षित जिंग-जिंग बार तक पहुँचाया गया, जो उपरोक्त सभी व्यक्तियों को  सुरक्षित निकाल कर बाद में अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। फंसे हुए लोगों में से कुल 48 महिलाएं व 07 बच्चे थे।
बीआरओ और पुलिस के संयुक्त प्रयासों ने बचाव अभियान की समग्र सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
लाहौल स्पीति पुलिस ने इस घटना में शामिल सभी व्यक्तियों और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा प्रदान किए गए समर्थन और सहयोग को भी स्वीकार किया हैं, जिनके सहयोगी दृष्टिकोण ने इस ऑपरेशन के सफल परिणाम में योगदान दिया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज