Search
Close this search box.

प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षा खण्ड कुल्लू-1 ने क्लस्टर प्रणाली अधिसूचना को रद्द करने का किया विरोध

कुल्लू अपडेट,प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षा खण्ड कुल्लू-1 ने नई क्लस्टर प्रणाली का जोरदार विरोध किया।इस नई क्लस्टर प्रणाली के विरोध में शिक्षा खण्ड कुल्लू-1 के ptf के पदाधिकारियों ने शिक्षा खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी डीने राम के माध्यम से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा कहा गया है कि हमारे क्लस्टर सिस्टम में कोई भी छेड़छाड़ न की जाए।हमारा अपना क्लस्टर है जो कि सबसे बढ़िया सिस्टम है। प्राथमिक शिक्षक वर्ग की एक अलग बहुत अच्छी व्यवस्था है जिसमें हमारे वर्ग से ही HT, CHT और BEEO होते हैं.जो हमारे अधिकारी होते हैं और उन्हें हमारी छुट्टी से लेकर अन्य सभी स्कूल व्यवस्था की पूर्ण जानकारी होती है।

जिसमें हमारा केंद्रीय मुख्य अध्यापक क्लस्टर प्रमुख होता है जो क्लस्टर की समुचित प्रबन्धन व्यवस्था करता है।
समय समय पर सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्रों में किए जा रहे नवाचारों, नीतियों और शिक्षण विधियों से संबंधित कार्यशालाएं आयोजित होती हैं जिसमें CHT भाग लेते हैं और CHT के माध्यम से वे सारी सूचनाएं अध्यापक तक पहुंचती है और इन सब नवाचारों के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग भी cht के माध्यम से बहुत अच्छी तरह से होती है।
इस सिस्टम में छेड़छाड़ करते हुए प्रिंसीपल को क्लस्टर हैड की अधिसूचना का कोई औचित्य नहीं है और प्राथमिक शिक्षकों को यह कतई मंजूर नहीं है।

Ptf कुल्लू-1 के पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि नई क्लस्टर प्रणाली से एक असंतोष और अविश्वास का वातावरण खड़ा होगा जिससे बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ना स्वाभाविक है।

प्राथमिक अध्यापक नर्सरी से लेकर पांचवीं कक्षा तक पढ़ाने के साथ – साथ अन्य सभी गैर शैक्षणिक कार्य भी बखूबी कर रहे हैं ।
इसलिए प्राथमिक विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 5वीं तक क्लस्टर प्रणाली में छेड़छाड़ करने की कोई आवश्यकता नहीं है बल्कि हमारे इसी क्लस्टर को ही और सुदृढ करने की आवश्यकता है।
नए क्लस्टर निर्माण से धरातल पर टकराव और मानसिक दवाब की स्थिति बन जाएगी और परस्पर सामंजस्य बैठाना भी मुश्किल हो जाएगा इसलिए प्राथमिक शिक्षक नए क्लस्टर के निर्माण के विरोध करने के लिए विवश है।इससे हमारी पदोन्नति भी प्रभावित होगी और एक आशंका का वातावरण बनेगा।

ज्ञापन में मांग उठाई गई कि पूर्व की भांति क्लस्टर यथावत रखा जाए।
इस मौके पर अध्यक्ष हरमेश लाल शर्मा,महासचिव मीनाक्षी गोस्वामी,वरिष्ठ उप प्रधान राम सिंह, कोषाध्यक्ष आलम चंद, मुख्य सलाहकार दिनेश कुमार,CHT सुनीता शर्मा, सह कोषाध्यक्ष एवं स्टेट ptf कार्यकारिणी मेंबर मीनाक्षी बौद्ध ,महामंत्री पवन शर्मा , उर्मिला देवी और बिमला देवी आदि उपस्थित रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज