Search
Close this search box.

कन्या पाठशाला सुल्तानपुर में नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के तत्वाधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम

 

कुल्लू अपडेट ,कैच द रेन राष्ट्रीय जल मिशन जल शक्ति मंत्रालय ने नेहरू युवा केंद्र संगठन युवा मामले विभाग भारत सरकार के सहयोग से  पूरे देश में जागरूकता अभियान की शुरुआत की है ।जिसकी टैगलाइन “बारिश के पानी का संरक्षण,जहां भी संभव हो जैसे भी संभव हो “ है। कैच द रेन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी स्थितियों के आधार पर जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल बारिश के पानी को संग्रहित करने के लिये वर्षा जल संचयन संरचना का निर्माण करना।अभियान के कार्यान्वयन के लिये प्रभावी प्रचार और सूचना, शिक्षा, संचार गतिविधियों के माध्यम से ज़मीनी स्तर पर लोगों को शामिल करना है । इसके अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ( बालिका) सुल्तानपुर में वर्षा जल संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 45  बालिकाओं ने भाग लिया l चित्रकला का विषय वर्षा जल संचयन रखा गया जिसमें छात्राओ द्वारा रंगो के माध्यम से वर्षा  जल संचयन के बेहतरीन मॉडल्स की आकृतियाँ दर्शायी गई। चित्रकला प्रतियोगिता में जागृति  द्वारा प्रथम स्थान हासिल किया गया, वही द्वितीय स्थान वीना कुमारी ने हासिल किया एवं भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।सभी विजयी प्रतिभागियों को कैरम बोर्ड,बैडमिंटन सेट ,चेस, देकर पुरुस्कृत किया गया।कार्यक्रम के स्कूल की प्रधानाचार्या भावना तंवर उपस्थित रही। साथ ही विशेष रूप में कला अध्यापक संगत जी , अध्यापक यशपाल ,बीर बहादुर जी उपस्थित रहे ,वही नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक श्री कल्याण सिंह नेगी जी ने स्कूल प्रधानाचार्य,समस्त स्टाफ ,एवं सभी छात्राओ का धन्यवाद किया ।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज