Search
Close this search box.

सुभाष शर्मा बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष

कुल्लू अपडेट,जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने प्रदेश व जिला के वरिष्ठ नेतृत्व से चर्चा करने के उपरांत सुभाष शर्मा को ज़िला का उपाध्यक्ष बनाया है। सुभाष शर्मा ने भाजपा को विभिन्न पदों पर कार्य करने का अनुभव है। पिछली कार्यकारिणी में जिला भाजपा प्रवक्ता थे। सुभाष शर्मा ने अखिल भारतीय परिषद से अपनी छात्र राजनीति शुरू की थी। वह 1998 में जय राम ठाकुर की युवा टीम में प्रदेश कार्यकारिण सदस्य रहे हैं। इसके साथ वह भाजपा औद्योगिक प्रकोष्ठ के भी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे हैं सुभाष शर्मा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के करीबी हैं। सुभाष शर्मा ने अपनी नियुक्ति ने लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा,नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, प्रदेश संगठन मंत्री सिधार्थन,पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर,जिला अध्यक्ष अरविंद चंदेल का आभार जताया है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज