Search
Close this search box.

22 दिसम्बर को इलाका बालू(शनोर) के देऊ बाबा वीरनाथ गौहरी जी व बाबा वीरनाथ खोखन जी का भव्य मिलन

22 दिसम्बर को इलाका बालू(शनोर) के देऊ बाबा वीरनाथ गौहरी जी व बाबा वीरनाथ खोखन जी का भव्य मिलन

कुल्लू अपडेट,इलाका बालू(शनोर) की शान देऊ बाबा वीरनाथ गौहरीगौहरी जी अपने पूरे लाव लश्कर के साथ 22 दिसम्बर को सुबह झिड़ी से हारी फेरे के लिए खोखन के लिए रवाना होंगे, जहाँ बाबा वीरनाथ गौहरी खोखन जी के साथ भव्य देवमिलन होगा और उसके बाद देवऋषि के स्वागत में धाम का आयोजन है। इस दिन का रात्रि ठहराव गाँव खोखन में ही रहेगा। 23दिसंबर को सुबह बाबा बीरनाथ (बालू) जी हारी फेरे के लिए खोखन से मौहल के लिए प्रस्थान करेंगे और रात्रि ठहराव मौहल में भक्त के घर रहेगा। 24दिसम्बर को सुबह प्रभु हारी फेरे के लिए मौहल से बजौरा के लिए प्रस्थान करेंगे।देवता के कारदार ने श्रद्धालुओं से निवेदन किया कि देवऋषि की जिला कुल्लू की इस यात्रा को और अधिक भव्य बनाने के लिए देवता के साथ इस यात्रा में अवश्य शामिल होकर और प्रभु के आशीर्वाद के भागीदार बनें।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज