Search
Close this search box.

भूभू जोत पर टनल का हो निर्माण, नितिन गडकरी से मिले सुन्दर सिंह ठाकुर

कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू की लग घाटी के भूभू जोत पर अगर टनल का निर्माण किया जाता है तो इससे जहां कांगड़ा व कुल्लू की दूरी कम होगी। तो वही यहां से लोगों को आने जाने में भी सुविधा मिलेगी। लगघाटी से होते हुए भी यह व्यापारिक केंद्र के लिए पुराना रास्ता रहा है। वही यहां से कांगड़ा जाने के लिए भी लोगों को मंडी का रुख नहीं करना होगा। इस तरह से व्यापारिक कार्यों के लिए भी यह टनल काफी फायदेमंद होगीइसके अलावा पठानकोट से सेना को लेह लद्दाख पहुंचने में भी काफी कम समय तय करना होगा और भूभू जोत टनल के निर्माण को अमलीजामा पहनाने के लिए अब हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और भूभू टनल के संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा दिया प्राथमिकता पत्र पर कार्य करने का अनुरोध किया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज