Search
Close this search box.

जरी-मलाणा सड़क में गाडी पर गिरा पत्थर,दो लोग घायल

कुल्लू अपडेट, पार्वती घाटी में बीते बुधवार शाम के समय जरी-मलाणा सड़क में पहाड़ी पर भड़की आग के कारण एक बड़ा पत्थर नीचे सड़क पर चलती कार पर गिर गया। जिसमे दो लोग घायल हो गए हैं,चालक को गंभीर चोटें आई है, जबकि उसके साथ बैठे शख्स को हल्की चोट लगी है। घायल को उपचार के लिए सीएचसी जरी में लाया गया है। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया है।जानकारी के अनुसार बुधवार को चालक जितेंद्र कुमार, निवासी बराधा, जरी, कुल्लू टैक्सी में सवार एक अन्य शख्स के साथ मलाणा जा रहा था। इस बीच पहाड़ी में आग लगी हुई थी, जिसके चलते ब्रिज फोर से 100 मीटर दूरी पर अचानक भूस्खलन हुआ और पहाड़ी से बड़ा पत्थर आया और गाड़ी पर गिर गया। पत्थर गिरने से चालक को सिर और पैर में चोटें आई, जबकि साथ बैठे शख्स को भी हल्की चोटें आई। पत्थर गिरने के चलते कार चकनाचूर हो गई है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज