कुल्लू अपडेट,भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला कुल्लू द्वारा स्वर कोकिला भारत रत्न स्व. लता मंगेशकर जी की स्मृति में जिला स्तरीय विशुद्ध लोक गीत एवं समकालीन व आधुनिकता लिए हुए विलयात्मक लोक गीत प्रतियोगिता का आयोजन देव सदन भवन में किया गया।विशुद्ध लोक गीत प्रतियोगिता में जिला कुल्लू में प्रचलित पारम्परिक लोक गीत गायन में कनिष्ठ महिला वर्ग में भारत भारती स्कूल ढालपुर की छात्रा नंदिनी ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया।स्कूल के प्रधानाचार्य निरंजन देव शर्मा,एमडी प्रतिमा शर्मा ने नंदिनी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

Author: Kullu Update
Post Views: 4,233



