Search
Close this search box.

23 दिसंबर मणिकर्ण में शाही स्नान करेंगे देवता छमाहणी नारायण जी

कुल्लू अपडेट, कशावरी फाटी के तहत आने वाले छमारुण गांव और अठारह कारडू के पंच कहे जाने वाले देवता छमाहणी नारायण मणिकर्ण में शाही स्नान करेंगे। देवता छमाहणी नारायण के द्वारा तीन स्वान के बाद मणिकार्ण में देव परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। शाही स्नान में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ेंगे। खास बात यह है कि मणिकर्ण में देवता छमाहणी नारायण का खराहल वाटी के देवता माहूटी नाग के साथ भव्य देवमिलन होगा। देवता के कारकूनों की और से शाही स्नान को तैयारियां शुरू हो गई हैं। 23 दिसंबर को देवता छमाहणी नारायण लाव-लश्कर के साथ मणिकर्ण के लिए छमाह गोत्र से रवाना होंगे। देवता के साथ कारकून और हारिगान भी जाएंगे। गौर रहे कि देवता छमाहणी नारायण के नए मंदिर का निर्माण हुआ है। नए मंदिर की पिछले सप्ताह ही प्राण प्रतिष्ठा देव विधि से पूरी हुई है। इसके बाद शाही स्नान की परंपरा है, जिसे निभाने के लिए देवता मणिकर्ण जाएंगे। वहीं, हरिमानों में देवता के शाही स्नान को लेकर खुशी का माहौल है। देवता छमाहणी नारायण के कारदार मेहर चंद ने कहा कि देवता 23 को मणिकर्ण शाही स्नान के लिए रवाना होंगे। 26 दिसंबर की सुबह देवता को शुभ बेला में शाही स्नान करवाया जाएगा। इस दौरान सभी देव परंपराओं का निर्वहन किया जाए। 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज