हिमाचल अपडेट , विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन वीरवार को भाजपा विधायकों ने कांग्रेस की चुनावी गारंटियों में गाय और भैंस का दूध खरीदने के मुद्दे को लेकर विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा के सभी विधायकों ने विधानसभा परिसर में दूध लेकर नारेबाजी की और कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटी का विरोध किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा की कांग्रेस ने पशुपालकों/दुग्ध उत्पादकों को भी ठगा है।कांग्रेस सरकार को जनता से किए हर वायदे को पूरा करना होगा। गौर रहे की सरकार बनने से पहले कांग्रेस सरकार ने 10 गारंटिया दी थी जिसमें :-
पुरानी पेंशन योजना को पुनर्जीवित किया जाएगा। 5 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर, हिमाचल की महिलाओं को प्रति माह ₹ 1500 का मुआवजा मिलेगा , हिमाचल प्रदेश में 300 यूनिट मुफ्त बिजली युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपये का स्टार्ट-अप फंड । हिमाचल के हर विधानसभा क्षेत्र में चार अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खुलेंगे। हर गांव में मोबाइल क्लीनिक के जरिए मुफ्त इलाज। गोबर के उपले ₹ 2 प्रति किलोग्राम की दर से खरीदे जाएंगे। गाय-भैंस पालकों से रोजाना दस लीटर दूध खरीदा जाएगा इत्यादि शामिल थी। अब विधानसभा सत्र में प्रतिपक्ष द्वारा इन मुद्दों को उठाया जा रहा और विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।




