Search
Close this search box.

बराधा-शांगचन रूट पर बस भेजने से सीपीएस सुन्दर ठाकुर ने किया मना – रेखा गुलेरिया

कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के बराधा-शांगचन रूट पर आज बस सेवा शुरू करने का वादा हिमाचल पथ परिवहन निगम ने किया था। लेकिन वादे के बाद भी निगम ने बस नहीं चलाई। ऐसे में बराधा पंचायत की जनता आक्रोषित हुई है। यही नहीं बस का स्वागत करने लिए जिला परिषद सदस्य एवं जनता ने तैयारी भी कर रखी थी, लेकिन जब ऐन वक्त पर निगम प्रबन्धन ने बस नहीं भेजी तो ग्रामीणों के अरमानों पर पानी फिर गया। बस न चलने से क्षेत्र के लोग खफा हो गए हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने आज बस को शुरू करने की बात सदस्य रेखा गुलरिया से की थी। वहीं बस के इंतजार में बड़ा पंचायत की जनता आज सुबह से ही कड़ाके की ठंड में बैठी थी। लेकिन एक बार फिर बराधा-शांगचन रोड़ पर चलने वाली बस को रोक दिया गया है। इसके बाद लोगों में भारी रोज पनपा हुआ है वहीँ जिला परिषद् सदस्य रेखा गुलेरिया ने कहा यहां हम महिलाएं एकत्रित हुई थी आज यहां बहुत ख़ुशी की बात थी की बराधा शांगचन बस सेवा शुरू की जानी थी। 18 तारिक हमारी मीटिंग हुई थी जिसमें मैंने मुद्दा उठाया था की शांगचन बस क्यों नहीं जा रही है तो उन्होने शांगचन में रोड तंग है तो फिर मैंने एक्सन से बात की उन्होने यहां जेसीबी भेजी और उन्होने देखा की कहीं तंग नहीं है तो कल तक मेरी बात हो रही थी ट्रैफिक मैनेजर से और आरएम से तो उन्होने कहा जी कब बस ले जानी है तो में थोड़ा व्यस्त थी तो मैंने आज के लिए कहा था की आज बस लानी है तो उनकी हाँ थी उन्होने कहा था की हम कल सुबह 8 बजे बस लेकर कुल्लू से चलेंगे। मेरे को सुबह फ़ोन आया की बस के लिए मना कर दिया गया। उन्होने कहा की आरएम साहब ने मना किया मैंने आरएम साहब को फ़ोन उन्होने कहा की सीपीएस साहब ने मना किया। में सीपीएस साहब से जानना चाहती हूँ आपको बराधा फाटी से क्या दुश्मनी है। आप सात साल से जनता के साथ जो मजाक कर रहे है इतना हम कतई माफ़ नहीं करेंगे आने वाले समय में आपको बताएंगे। सुबह से महिलाये यहां इंतजार में बैठी थी की बस आएगी और सीपीएस साहब ने मना कर दिया। 2017 में उन्होने सिर्फ एक दिन के लिए बस भेजी थी फिर उन्होने कहा था की आप सभी महिलाएं आये बस रोजाना चलेगी। फिर गोविन्द सिंह ठाकुर ने बस लगाई थी जो 8 महीने चली थी उनके बाद बर्फ पड़ी तो बस बंद हो गयी। इस सड़क के काम के लिए महेश्वर सिंह ने भी बहुत मेहनत की है नावार्ड में जाकर पूरी भाजपा की टीम ने 5 करोड़ का बजट लाया। आप सब देख रहे है की हालत बिलकुल ठीक है सीपीएस महोदय ने 5 जुलाई को फिर से बस लायी और फिर से बंद कर दी तब से में गुस्से में हूँ मैंने बोला की आप लोग ऐसा मज़ाक क्यों कर रहे है जनता के साथ। मेरा ये प्रश्न है और जब तक शांगचन बस सेवा शुरू नहीं की जाएगी मैं चुप नहीं रहूंगी। आप कोई टेस्ट क्वालीफाई कर के आये है जो आप जनता को इतना सता रहे है इसी जनता ने आपको और हमको चुना है। आप क्या जनता की समस्याओं का समाधान करने आये है की जनता की समस्याओं को बढ़ाने के लिए काम कर रहे है। महिलाओं को ठगा 1500 देंगे। 1500 तो छोड़ो बस तो भेजो कम से कम शांगचन के लिए बस तो भेजो यहां महिलाएं बस का इंतज़ार कर रही है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज