Search
Close this search box.

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सफाई कर्मचारी और सब-स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन शुरू

नौकरी ,बैंक में सरकारी नौकरी या 8वीं पास भर्ती के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। सार्वजनिक क्षेत्र के राष्ट्रीय बैंकों में से एक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र, झारखण्ड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में स्थित ब्रांचों में सफाई कर्मचारी-कम-सब स्टाफ और सब स्टाफ के पदों पर भर्ती (Central Bank CBI Recruitment 2024) के लिए विज्ञापन जारी किया है। बैंक द्वारा जारी भर्ती अधिसूचना के मुताबिक कुल 484 पदों पर भर्ती की जानी है। यह भर्ती नियमित आधार पर होनी है। हालांकि, आरंभ में 6 माह की परिवीक्षा अवधि होगी।
CBI Recruitment 2024: आवेदन शुरू
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 484 सफाई कर्मचारी और सब-स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, centralbankofindia.co.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया बुधवार, 20 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार निर्धारित आखिरी तारीख 9 जनवरी 2024 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।
आवेदन शुल्क 850 रुपये है, जिसका भुगतान आवेदन के समय ही करना होगा। हालांकि, एससी, एसटी, दिव्यांग और भूतपूर्व कर्मचारी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 175 रुपये ही है।

सेंट्रल बैंक भर्ती 2024 आवेदन लिंक

सेंट्रल बैंक भर्ती 2024 अधिसूचना PDF डाउनलोड लिंक

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज