Search
Close this search box.

मणिकर्ण बस स्टैण्ड के समीप एक महिला 430 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू पुलिस नशा माफियाओं के खिलाफ विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर रही है। जिला कुल्लू पुलिस द्वारा गश्त करके और नाकाबंदी करके हर रोज नशा तस्करों पर नकेल कसी जा रही है। इस के चलते पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने एक महिला को 430 ग्राम चरस/ कैनबिस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने मणिकर्ण बस स्टैण्ड से आगे बरशैणी की तरफ नाका लगाया हुआ था ।नाकाबंदी के दौरान पुलिस को एक महिला पर शक हुआ। शक के आधार पर जब उस महिला की तलाशी ली गयी तो उस महिला के कब्जे से 430 ग्राम चरस बरामद की गयी ।महिला के खिलाफ पुलिस थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।महिला को अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा। आगे की कार्यवाही जारी है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा की नशा तस्कर अब पुलिस के चंगुल से बच नहीं पाएंगे। उन्होने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है उन्होने कहा की यदि किसी के पास भी नशा तस्करों की कोई भी जानकारी है तो वह आकर पुलिस को बताएं। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज