कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू पुलिस नशा माफियाओं के खिलाफ विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर रही है। जिला कुल्लू पुलिस द्वारा गश्त करके और नाकाबंदी करके हर रोज नशा तस्करों पर नकेल कसी जा रही है। इस के चलते पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने एक व्यक्ति को 703 ग्राम चरस/ कैनबिस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने नाका लगाया हुआ था । नाकाबंदी के दौरान पुलिस को एक व्यक्ति पर शक हुआ। शक के आधार पर जब उस व्यक्ति की तलाशी ली गयी तो दोत राम (68 वर्ष) पुत्र स्व0 हंसु राम निवासी गांव शिल्हा डाकघर बरशैणी तहसील भून्तर के कब्ज़ा से 703 ग्राम चरस/कैनाविस बरामद किया । आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा। आगे की कार्यवाही जारी है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा की नशा तस्कर अब पुलिस के चंगुल से बच नहीं पाएंगे। उन्होने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है उन्होने कहा की यदि किसी के पास भी नशा तस्करों की कोई भी जानकारी है तो वह आकर पुलिस को बताएं। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।




