कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू पुलिस नशा माफियाओं के खिलाफ विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर रही है। जिला कुल्लू पुलिस द्वारा गश्त करके और नाकाबंदी करके हर रोज नशा तस्करों पर नकेल कसी जा रही है। इस के चलते पुलिस थाना भुंतर की टीम ने एक व्यक्ति को 551 ग्राम चरस/ कैनबिस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भुंतर की टीम जिया में गश्त पर थी । गश्त के दौरान पुलिस को एक व्यक्ति पर शक हुआ। शक के आधार पर जब उस व्यक्ति की तलाशी ली गयी तो लाल चंद (49 वर्ष) पुत्र गुलाब चंद निवासी गांव रुजग डाकघर भुट्ठी तहसील कुल्लू के कव्जा से राज फास्ट फूड कैफै के समीप जिया में 551 ग्राम चरस/ कैनबिस बरामद किया गया । आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा। आगे की कार्यवाही जारी है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा की नशा तस्कर अब पुलिस के चंगुल से बच नहीं पाएंगे। उन्होने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है उन्होने कहा की यदि किसी के पास भी नशा तस्करों की कोई भी जानकारी है तो वह आकर पुलिस को बताएं। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।




