Search
Close this search box.

अब इस तारीख तक कर सकेंगे केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन

नौकरी , राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा (सीयूआरईसी) 2023 के लिए पंजीकरण करने की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। जिन लोगों ने अभी तक सीयूआरईसी 2023 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पहले, एनटीए सीयूआरईसी 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर, 2023 तक थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार 26 दिसंबर 2023 को रात 11:50 बजे तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
आवेदन फॉर्म सुधार विंडो
केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा की पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 26 दिसंबर तक आवेदन शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन करना होगा। फॉर्म में बदलाव करने के लिए सुधार विंडो 27 और 28 दिसंबर, 2023 तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर सुधार विंडो के माध्यम से अपने आवेदन पत्र में उनके द्वारा जमा किए गए विवरण में ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं।

CUREC 2023 शैक्षणिक योग्यता
परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 55 प्रतिशत अंकों के साथ 10+2 या समकक्ष पास होना जरूरी है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार को अंग्रेजी में 40 शब्द प्रति मिनट या 35 शब्द प्रति मिनट कंप्यूटर पर हिंदी में टाइपिंग टेस्ट देना होगा।

NTA CUREC आयु सीमा :- एनटीए सीयूआरईसी भर्ती 2023 के अनुसार, आवेदकों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और ऊपरी आयु सीमा 27 वर्ष है। इग्नू एमजीसीयू, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय जैसे केंद्रीय विश्वविद्यालयों द्वारा विज्ञापित गैर-शिक्षण रिक्तियों के लिए परीक्षा की घोषणा की गई है। इसके तहत कुल 150 रिक्तियों के लिए एनटीए की तरफ से सीयूआरईसी भर्ती 2023 की घोषणा की गई है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज