कुल्लू अपडेट नागेश ट्रॉफी के लिए हिमाचल की दृष्टि बाधित क्रिकेट टीम आज राजस्थान के लिए रवाना हो गई है जिसमें हिमाचल प्रदेश को ए ग्रुप में आंध्र प्रदेश हरियाणा राजस्थान व् तमिलनाडु के साथ चार लीग मैच खेलने हैं। इस प्रतियोगिता में भारतवर्ष की 28 राज्य की टीम भाग लेती है। 14 सदस्य टीम में हिमाचल प्रदेश में BR कौशल कप्तान विजय कुमार उप कप्तान राजकुमार, तेजराम वर्मा , अविनाश शर्मा , संजय शर्मा , राजविंदर, हेमराज, गोपाल , संजीव , हरि , कृष्णा ,सूरज कुमार ,उमेश कुमार वर्मा , संतोष कुमार वह टीम कोच मनोहर सिंह तथा टीम मैनेजर शुभम शर्मा टीम के साथ रवाना हो गए हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु कार सेवा दल कुल्लू की ओर से इस टीम को ₹10000 की सहयोग राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त क्रिकेट संघ ने पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा का वॉशिंग पुलिस ग्राउंड अभ्यास हेतु उपलब्ध करवाने के लिए आभार प्रकट किया है। यह प्रतियोगिता कोटा राजस्थान में 25 दिसंबर से 29 दिसंबर 2023 तक खेली जाएगी। जिसमें हिमाचल को अपना पहला मैच इस प्रतियोगिता की वर्तमान विजेता आंध्र प्रदेश के साथ 25 दिसंबर को खेलना है। दूसरा मैच 26 दिसंबर को हरियाणा के साथ तीसरा मैच 27 दिसंबर को राजस्थान के खिलाफ और आखिरी मुकाबला तमिलनाडु के हिसाब 29 दिसंबर को खेला जाना जाना है।




