कुल्लू अपडेट ,आज का दिन हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि आज हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 10 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित की गई थी जिसमें 1,03,928 छात्रों ने परीक्षा दी थी और इसमें से 83,418 छात्र उत्तीर्ण हुए। इस परीक्षा में अखाड़ा बाजार की रहने वाली और भारत भारती स्कूल में 12वीं क्लास की छात्रा अदिति ने प्रदेश भर में कला संकाय में 10 वां स्थान हासिल किया है। अदिति के पिता का नाम जीवन कुमार है टेलर है और माता निजी स्कूल में अध्यापिका है। भारत भारती स्कूल के प्रधानाचार्य ने अदिति को बहुत-बहुत बधाइयां दी है और अदिति के इस उपलब्धि पर उसके माता-पिता भी बहुत खुश है उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें ये सुचना मिली उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा और आस पड़ोस के लोग और रिश्तेदार उनको उनको बधाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये उनके लिए बहुत ही गर्व की बात है।
Author: Kullu Update
Post Views: 26



