हिमाचल अपडेट जल रक्षक महासंघ के सदस्य अपनी मांगों को लेकर धर्मशाला में विधानसभा सत्र के दौरान पूरे हिमाचल से जल रक्षक पहुंचे हुए थे और उप मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी प्रमुख मांग उनकी कॉन्ट्रैक्ट पर आने की अवधि को 12 वर्ष से घटकर काम किया जाए तथा उनके लिए पोस्ट क्रिएट की जाए ताकि जो 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं उन्हें नियमित किया जा सके जिस पर माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट तौर पर कहा की आपके कॉन्ट्रैक्ट पर आने की अवधि को 12 वर्ष से घटकर 10 बरस कर दिया जाएगा जिस पर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए सदस्यों ने उपमुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। जल रक्षक महासंघ प्रदेश अध्यक्ष रूप लाल , उपाध्यक्ष बबलू वर्मा, सुनील टेकचंद, सचिब डोलम चंद , कोषाध्यक्ष हरि, मीडिया प्रभारी मीना ठाकुर पुष्पराज बबलू कांगड़ा से प्रधान सनी हमीरपुर से प्रधान राजेश विधि चंद के केवल चंद आदि का कहना है कि मांगे पूरे होने पर जल्द ही एक सरकार के पक्ष में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें हिमाचल के समस्त जल रक्षक भाग लें।




