कुल्लू अपडेट ,ग्राम पंचायत दनोगी के वार्ड नंबर 4 छाछनी के वार्ड पंच नील चंद ने दनोगी पंचायत की प्रधान तिलकु देवी पर आरोप लगाया है की वो मेरे बिना पूछे अपने पति के साथ मिलकर मेरे वार्ड में काम करवा रहे है । नील चंद ने आरोप लगाया है कि प्रधान ने लाखों के कार्य अपने पति के माध्यम से करवाएं है और अधूरे कार्यों को पास भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधान का पति बैठकों में आकर विकास कार्यों को प्रभावित कर रहा है और अपनी मर्जी से विकास कार्य करवा रहा है। जिसमें प्रधान भी मिली है और सचिव भी मिला है जबकि बार्ड पंचों को विश्वास में नहीं लिया जा रहा है जबकि वार्ड के विकास कार्यों की जवाबदेही वार्ड पंच की होती है। ऐसे में यदि कोई कोताही बरती जाती है तो उसका खामियाजा वार्ड पंच को भुगतना पड़ सकता है उन्होंने कहा कि यदि कोई दिक्कत होती है तभी काम होता है पर वो गैरकानूनी काम कर रहे है । उन्होंने कहा कि उनका पति ग्राम पंचायत की कार्यवाही में दखल देते है और पंचायत मीटिंग में आकर बैठते है उन्होंने आगे कहा कि उनका वहां बैठने का क्या मतलब बनता है वो बाहर भी बैठ सकते है। उन्होंने कहा कि वो अपनी पत्नी को खुद से कार्य करने दें व बीच में हस्तक्षेप न करें । नील चंद ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत प्रधान के पति उन्हें कहते हैं की उनकी पहुंच ऊपर तक है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी शिकायत की थी डीसी साहब के पास फैसला हुआ था लेकिन उसके बाद प्रधान ने पंचायत में लिखित राजीनामा लिखा और माफी मांगी कि भविष्य में वार्ड पंचों को विश्वास में लेकर काम किया जाएगा। लेकिन समझौते के वाबजूद प्रधान ने उन्हें विश्वास में नहीं लिया और विकास कार्य अपने नाम व अपने चेहतों के नाम निकाले और फिर अपनी मनमर्जी से वहां काम चला रहे है और मेरे को पूछ नहीं रहे है । उन्होंने कहा कि जब मैं अपने वार्ड के कार्यों के निरक्षण को जाता है तो मुझे जान से मारने की धमकी दी जाती है। उन्होंने कहा कि मेरे अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने न्याय की मांग की है और पंचायतीराज विभाग व जिला प्रशासन से इसकी जांच की गुहार लगाई है




