कुल्लू अपडेट ,हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के द्वारा जमा दो कक्षा की परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है जिसमें जिला कुल्लू के अग्रणी स्कूलों में शुमार स्नोर वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल बजौरा की छात्रा कशिश ने प्रदेशभर की साइंस संकाय की मेरिट लिस्ट में दसवां स्थान हासिल किया है।वही कशिश की अगर बात करें तो कशिश बजौरा की निवासी है और पिता नेत्र सिंह भुंतर में मकैनिक का काम करते हैं और भुंतर एयरपोर्ट के सामने शॉप है वही माता अनीता देवी गृहणी है। कशिश ने 483 अंक हासिल करके दसवां स्थान हासिल किया है। ही स्कूल के प्रधानाचार्य पूर्ण ठाकुर ने कशिश और उसके माता पिता को उपलब्धि के लिए बधाई दी।
Author: Kullu Update
Post Views: 38



