कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू में श्रीराम जन्मभूमि अक्षत कलश यात्रा को भव्यता के साथ आयोजन हो रहा हैं।मनाली नगर के अंतर्गत सभी 35 गांव व एक नगर परिषद मनाली में आयोजन समितियां का गठन कर दिया है। मनाली नगर में 25 दिसंबर को क्षेत्र की जनता ढोल-बाजे के साथ अक्षत कलश यात्रा का स्वागत करेगी। कलश यात्रा निर्विघ्न और सुचारू रूप से चले, इस दृष्टि से स्थानीय देवी-देवता व देवलुओं को शामिल किया है।सभी ने सिमसा स्थित देवसेनापति कार्तिक स्वामी जी के पास पूछ भी डाली। देवता ने इस यात्रा को अपनी और आशीर्वाद दिया बल्कि इसे देवरीति के अनुसार चलाने का भी आदेश दिया। संघ दृष्टि मनाली नगर में आने वाले 35 गांव व एक नगर परिषद में व्यवस्थित स्वागत समितियों का गठन हो गया है। 25 दिसंबर को मनाली के आईबैक्स चौक में अक्षत कलश यात्रा का स्वागत किया जाएगा। जिसमें सभी गांवों से परंपरागत वेशभूषा में मातृशक्ति व सज्जन शक्ति बड़ी संख्या में एकत्र होगी। यह शोभायात्रा मालरोड से अटल चौक तक चलेगी।उसी दिन सायंकाल कलश यात्रा वशिष्ठ के लिए प्रस्थान करेगी। वशिष्ठ में भ इसी प्रकार का अनुष्ठान होगा और रात्रि विश्राम रहेगा।




