Search
Close this search box.

पर्यटकों का आना जारी,कुल्लू पुलिस ने शीशों पर लगी काली स्क्रिन को उतारा किये चालान भी

कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू में क्रिसमस के उपलक्ष्य में मनाली, मणिकर्ण घाटी, कसोल व तीर्थन घाटी में सैलानीयों का आना लगातार जारी है। कुल्लू पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि क़ानून और यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए जगह जगह पुलिस को तैनात किया है और क़ानून का उलंघन करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है। बाहरी राज्यों से बहुत से पर्यटक वाहन चालकों ने शीशों पर काली स्क्रिन लगाई होती है। कुल्लू पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों के चालान किए और काली स्क्रिन को उतारा।कुल्लू पुलिस सभी पर्यटकों का कुल्लू मनाली में स्वागत करती है और अपील करती है।यातायात नियमों का पालन करें।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज