Search
Close this search box.

मनाली में दोनों खिड़की को खोल कर पर्यटक चला रहे थे गाडी,कुल्लू पुलिस ने किया 3500 रुपये का चालान

कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू में क्रिसमस के उपलक्ष्य में मनाली, मणिकर्ण घाटी, कसोल व तीर्थन घाटी में सैलानीयों का आना लगातार जारी है। कुल्लू पुलिस एक ओर जहाँ कानून एवं यातायात व्यवस्था बहाल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है वही कानून तोड़ने वालों पर भी भी कड़ी कारवाई की जा रही है और एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी दी कि सोशल मीडिया में एक वीडियो दिखाई जा रही है जो मनाली की है।जिसमें एक गाड़ी नम्बर HR23K7764 के चालक और सवारी ने गाड़ी की दोनों खिड़की को खोल कर गाड़ी चला रहा है।इस वीडियो को देखने के बाद कुल्लू पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए इस गाड़ी का यातायात अधिनियम के तहत 3500/- रुपये का चालान किया है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज