Search
Close this search box.

जाहलमा में गाड़ी खाई में गिरने से पांगी के एक ही परिवार के तीन सदस्यों को मौत

हिमाचल अपडेट , हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल स्पीति के जाहलमा में दर्दनाक हादसा पेश आया है। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पांगी से एक वाहन मनाली की तरफ आ रहा था। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग साथ सवार थे। बताया जा रहा है कि दोपहर लगभग तीन बजे के आसपास जाहलमा में हिडिंबा मंदिर के पास इनका वाहन अचानक अनियंत्रित हो कर खाई में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृत्तक तीनों एक ही परिवार से थे और चंबा जिला के पांगी उपमंडल की भटवास पंचायत के कुफा गांव के निवासी थे। वह अपनी गाड़ी में सवार हो कर मनाली की तरफ जा रहे थे।हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस चौकी जाहलमा की टीम मौके पर पहुंची और मृत्तकों के शवों को खाई से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। इसके साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज