Search
Close this search box.

ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर मुख्यतिथि,ललित महाजन सरस्वती विद्या मंदिर बाशिंग में मनाया वार्षिक समारोह

कुल्लू अपडेट,ललित महाजन सरस्वती विद्या मंदिर बाशिंग में धूमधाम से वार्षिक उत्सव मनाया गया lइस उत्सव में बच्चों ने हर तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किए,लेकिन सभी कार्यक्रमों का केंद्र बिंदु भारतीय संस्कृति और सनातन संस्कृति पर आधारित रहाlइस कार्यक्रम में ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की,इनके साथ में जीबी पंत मौहल से डॉक्टर सरला और डॉक्टर मनीष त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि रहेlकार्यक्रम में वर्ष भर हुए विभिन्न गतिविधियों में विजयी रहे विद्यार्थियों को पारितोषिक भी दिया गयाl पारितोषिक academic और non academic दोनों के लिए दिया गया सार्थक को हिमाचल प्रदेश बोर्ड में 12वीं कक्षा में प्रदेश में 20वां स्थान प्राप्त करने पर विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गयाlलगोरी खेल के लिए चयनित12 लड़कियां जो SGFI के लिए बंगलौर जाएँगी इनको भी विशेष पुरस्कार दिया गयाlराहुल और जयन को कराटे में नैशनल खेलने पर सम्मानित किया गयाlकार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजय सेन,अमर ठाकुर, काम लाल,प्रेम, राकेश कोहली ,इंदिरा और जिला के जिला मंत्री जोगिंदर ठाकुर,दिनेश सेन विशेष रूप से उपस्थित रहे विद्यालय की प्रधानाचार्य विजेता ठाकुर ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सभी के समक्ष वर्ष भर की गतिविधियों और आगामी योजना भी बताई।इस कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिकाओं द्वारा एक विशेष प्रस्तुति दी गई जिसे सभी ने सराहाl

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज