Search
Close this search box.

लाडली फाउंडेशन जिला कुल्लू की ब्रांड एंबेसडर बनी मनाली की अभिनेत्री एवं सुप्रसिद्ध मॉडल दिव्यांगना मैहता

कुल्लू अपडेट ,लाडली फाउंडेशन की राज्य अध्यक्ष शालू अख्तर एवं राज्य महासचिव बी. ए. शाह की सहमति से मनाली से अभिनेत्री एवं सुप्रसिद्ध मॉडल दिव्यांगना मैहता को लाडली फाउंडेशन जिला कुल्लू का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। दिव्यांगना मैहता कई वर्षों से प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब,सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच एव लाड़ली फाउंडेशन के साथ मिलकर सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए हमेशा कटिबद्ध रही हैं। महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा संरक्षण, कुष्ठरोग की जागरूकता, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम जैसे सामाजिक कार्यों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है । लाडली फाउंडेशन जिला कुल्लू का ब्रांड एंबेसडर दिव्यांगना मैहता का कहना है कि भविष्य में उनका यही उद्देश्य है कि कहीं भी कोई सामाजिक विसंगती न हो। कोई भी गरीब भूखा ना सोए और कमजोर वर्ग को न्याय मिले इसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेगी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज