Search
Close this search box.

व्यास नदी में राफ्ट पलटने से महिला पर्यटक की मौत 

कुल्लु अपडेट, जिला कुल्लू में एक बहुत ही दुखद घटना घटित हुई है। कुल्लू के बबली कैंप के पास एक राफ्ट पलटने से एक महिला पर्यटक की मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पूरे परिवार सहित महाराष्ट्र से कुल्लू-मनाली घूमने आई थी और यहां व्यास नदी में रिवर राफ्टिंग का आनंद ले रही थी। लेकिन देखते ही देखते यह आनंद कब एक दुर्घटना में बदल गया और राफ्ट व्यास नदी में पलट गई। राफ्ट पलटने से महिला नदी में डूब गई राफ्ट के चालकों ने महिला को बचाने का भरपूर प्रयास किया और महिला को पानी से निकालने के बाद तुरंत कुल्लू अस्पताल ले आए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वंही पुलिस ने मामला दर्ज करके इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज