Search
Close this search box.

मणिकर्ण घाटी के चोज में सड़क तंग होने की वजह से जाम,वाहनों को अनावश्यक रुप से पार्क न करें लोग-कुल्लू पुलिस

कुल्लू अपडेट,आपदा के बाद एक फिर से कुल्लू में पर्यटकों का आना जाना शुरू हो गया है। आपदा के कारण कुल्लू मनाली में भारी तबाही हुई थी जिसकी वजह से पर्यटकों की संख्या में भी भारी गिरावट आयी थी। परन्तु अब एक बार फिर से क्रिसमस और नव वर्ष के उपलक्ष पर पर्यटक कुल्लू का रुख कर रहे है।मणिकर्ण घाटी ने भी पर्यटकों की संख्या में भारी मात्रा में वृद्धि हुई है मणिकर्ण घाटी के चोज नामक स्थान में हाल ही में हुई प्राकृतिक त्रासदी के कारण सड़क मार्ग यातायात के लिए संकरा हो गया है । लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क का मुरमत कार्य किया जा रहा है जिस कारण जाम लगने की समस्या पैदा हो रही है ।कुल्लू पुलिस ने सभी वाहन चालकों से आग्रह है कि वाहनों को अनावश्यक रुप से पार्क न करें। यातायात नियमों का पालने करें ताकि पर्यटकों को जाम लगने की समस्या का सामना न करना पड़े।आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।कुल्लू पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज