कुल्लू अपडेट , आपदा के बाद एक फिर से कुल्लू में पर्यटकों का आना जाना शुरू हो गया है।आपदा के कारण कुल्लू मनाली में भारी तबाही हुई थी जिसकी वजह से पर्यटकों की संख्या में भी भारी गिरावट आयी थी।परन्तु अब एक बार फिर से क्रिसमस और नव वर्ष के उपलक्ष पर पर्यटक मनाली का रुख कर रहे है। मनाली में ठंड बढ़ गयी है जिसके कारण शाम के समय सड़कों में ब्लैक आईस जम जाती है।इसी के चलते कुल्लू पुलिस की ओर से मनाली आने वाले सभी पर्यटकों के लिए एक मैसेज जारी हुआ है जिसमें उन्होने कहा है की कुल्लू पुलिस आप सभी को सूचित करती है कि सुरज ढलने के बाद ठण्ड बहुत बढ़ जाती है ।जिस कारण सड़क में ब्लैक आईस जम जाती है।सड़क फिसलन वाली बन जाती है।इसलिए आप सभी से आग्रह है कि सुरज ढलने के बाद अटल टनल रोहतांग की तरफ न जाएं।आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है ।

Author: Kullu Update
Post Views: 1,093



