Search
Close this search box.

कुल्लू मनाली में बड़ी संख्या में आ रहे पर्यटक,राहत महसूस कर रहे पर्यटन कारोबारी

कुल्लू अपडेट , आपदा के बाद एक फिर से कुल्लू में पर्यटकों का आना जाना शुरू हो गया है। आपदा के कारण कुल्लू मनाली में भारी तबाही हुई थी जिसकी वजह से पर्यटकों की संख्या में भी भारी गिरावट आयी थी। परन्तु अब एक बार फिर से क्रिसमस और नव वर्ष के उपलक्ष पर पर्यटक मनाली का रुख कर रहे है।पिछले कल 08:00 बजे से लेकर आज प्रातः 08:00 बजे तक अटल टनल रोहतांग से रिकार्ड 28210 वाहनों की आवाजाही हुई है । वाहनों की यह संख्या अभी तक का सबसे बड़ा रिकार्ड है जिनकी आवाजाही अटल टनल रोहतांग से हुई है । इनमें 14865 वाहन IN और 13345 वाहन OUT हुए हैं । आज अटल टनल रोहतांग के एरिया में मौसम साफ रहेगा । रिकार्ड वाहनों की आवाजाही के कारण जाम लगने की समस्या पैदा हो सकती है । इसलिए कुल्लू पुलिस द्वारा सभी से आग्रह है कि यातायात नियमों का पालन करें । वाहनों की आईडल पार्किंग न करें । अनावश्यक रुप से वाहनों को खड़ा न करें । अधिक जानकारी के लिए पुलिस थाना मनाली के फोन नम्बर 01902-252326 या पुलिस कन्ट्रोल रूम के मोबाइल नम्बर 8219681608 पर सम्पर्क करें ।आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है । कुल्लू पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर है ।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज