Search
Close this search box.

जिला भाजपा पदाधिकारियों ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 99वां जन्मदिवस

कुल्लू अपडेट,जिला भाजपा पदाधिकारियों ने जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल की अध्यक्षता में अटल सदन परिसर में स्थापित पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके उनका 99वां जन्मदिवस मनाया। बड़ी संख्या में एकत्रित जिला पदाधिकारियों ने भी इस अवसर पर पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल,पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा,पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने भाजपा पदाधिकारियों से बात सांझा करते हुए पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को युग पुरुष बताया। इन्होंने बताया कि अटल बिहारी बाजपाई कुल्लू को अपना दूसरा घर मानते थे। इन्होंने इस अवसर पर उनके किए कार्यों को भी याद किया। इस अवसर पर  प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना ठाकुर,जिला भाजपा महामंत्री अमर ठाकुर जिला भाजपा उपाध्यक्ष तरुण विमल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष रेखा गुलेरिया, जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा,जिला भाजपा मिडिया प्रभारी श्याम कुल्वी,जिला भाजपा प्रवक्ता रूक्मणी जोशी,
जिला भाजपा प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज,जिला कार्यालय प्रभारी विवेक भारद्वाज,जिला भाजपा सचिव नैना शर्मा,चेतना शर्मा,भाजपा सह मीडिया प्रभारी लोकेश भवानी,कुल्लू मंडल महामंत्री जगदीश ठाकुर,उपाध्यक्ष दुर्गा ठाकुर सहित जिला व मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज