हिमाचल अपडेट,मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में 47.36 करोड़ रुपये से निर्मित 154.22 मीटर लंबी संजौली-ढली सुरंग का उद्घाटन किया। यह सुरंग मौजूदा ढली टनल के सामानांतर बनाई गई है और इसके निर्माण से शहर में ट्रैफिक की समस्या का स्थाई समाधान सुनिश्चित होगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी विभागों को विकास कार्यों से जुड़ी परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं ताकि प्रदेश के लोगों को परियोजनाओं से जुड़े लाभ जल्द से जल्द प्रदान किए जाएं।

Author: Kullu Update
Post Views: 989



