Search
Close this search box.

आनी क्षेत्र की छात्राओं ने कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम की टॉपर लिस्ट में चमकाया अपना नाम 

कुल्लू अपडेट, आज हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 10 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित की गई थी जिसमें 1,03,928 छात्रों ने परीक्षा दी थी और इसमें से 83,418 छात्र उत्तीर्ण हुए। वंही इस परीक्षा में आनी क्षेत्र की छात्रओं नूपुर कायथ, खुशी ठाकुर, आंचल कश्यप,बबीता ने टॉपर लिस्ट में अपना नाम चमकाया है। इन छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए विधानसभा क्षेत्र आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में टॉपर रही नूपुर कायथ को हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने पर बधाई देते हुए कहा कि सम्पूर्ण आनी क्षेत्र के लिए ये हर्ष का विषय है कि 12वीं कक्षा के परिणाम में आनी की बेटी नूपुर कायथ ने प्रदेश भर में आनी क्षेत्र का नाम रौशन किया है। वंही कला संकाय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लगौटी की खुशी ने पांचवा स्थान, राजकीय कन्या विद्यालय आनी की छात्रा आंचल कश्यप ने छठा स्थान और राजकीय आदर्श विद्यालय आनी की बबीता ने सातवां स्थान प्रदेश भर में प्राप्त किया है। उन्होंने इन चारों छात्राओं और उनके परिजनों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि बेटियों की इस उपलब्धि से संपूर्ण आने क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है और उन्होंने इन बेटियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। 
 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज