Search
Close this search box.

देवता माहुटी नाग जी और देवता छमाहणी नारायण जी का हुआ भव्य मिलन मणिकर्ण में किया शाही स्नान

कुल्लू अपडेट ,देवता माहुटी नाग और अठारह करडू के पंच देवता छमाहणी नारायण का सोमवार को मणिकर्ण में भव्य देव मिलन हुआ। सोमवार दोपहर दोनों देवताओं के मिलन को देखने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। देव मिलन के बाद देवता माहुटी नाग और देवता छमाहणी नारायण देवस्थल पर विराजमान हो गए। दोनों देवताओं के तीन साल बाद एक साथ दर्शन पाकर श्रद्धालु धन्य हुए। मंगलवार सुबह दोनों देवता मणिकर्ण में शाही स्नान की परंपरा का निर्वहन करेंगे। खराहल घाटी के देवता माहुटी नाग और छमाहणी नारायण 23 दिसंबर को लाव-लश्कर के साथ मणिकर्ण के लिए रवाना हुए थे। देव माहुटी नाग सोमवार को मणिकर्ण पहुंचे जबकि देवता छमाहणी नारायण रविवार को ही मणिकर्ण पहुंच गए थे। दोनों देवताओं की उपस्थिति के चलते मणिकर्ण में माहौल भक्तिमय हो गया है। शाही स्नान को देखते हुए मणिकर्ण में सैकड़ों श्रद्धालु भी पहुंच गए हैं। देवता माहुटी नाग के कारदार लाल चंद ठाकुर ने बताया कि आज देवता माहुटी नाग और छमाहणी नारायण ने मणिकर्ण में शाही स्नान किया । इसके बाद देवताओं का रात्रि ठहराव कसोल में होगा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज