Search
Close this search box.

ठियोग के पराला में निर्मित अत्याधुनिक फल विधायन संयंत्र का सीएम सुक्खू ने किया लोकार्पण

हिमाचल अपडेट ,मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के ठियोग के तहत पराला में 100.42 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक फल विधायन संयंत्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस संयंत्र में वाइन, विनेगर और जूस तैयार किया जाएगा। जिससे बागवानों को अपने उत्पादों के उचित दाम मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बागवानों को लाभान्वित करने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। उनकी सुविधा के लिए प्रदेश में 8 ग्रेडिंग/पैकिंग हाऊस, सी.ए. और कोल्ड स्टोर भावानगर, संदासू, अणु, चैपाल, जाबली, सुन्दरनगर, दत्तनगर व खड़ापत्थर में स्थापित किए जा रहे हैं

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज