Search
Close this search box.

वरिष्ठ बागवानी अधिकारी की निकली भर्ती, जानें योग्यता और कितना मिलेगा वेतन

नौकरी( लेटेस्ट जॉब), राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) ने वरिष्ठ बागवानी अधिकारी (SHO)(ग्रुप बी) के 25 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट www.nhbrec.ntaonline.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 05 जनवरी 2024 (शाम 5:00 बजे) तक है।

NHB Recruitment रिक्तियों का विवरण :- राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की तरफ से वरिष्ठ बागवानी अधिकारी के 25 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके अतिरिक्त 19 रिक्तियां उप निदेशक पद के लिए हैं। राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड ने कुल मिलाकर 44 पदों पर भर्ती निकाली है।

NHB SHO Recruitment आवेदन शुल्क :- राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड में वरिष्ठ बागवानी अधिकारी पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। एससी/एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।

NHB SHO Recruitment आयु सीमा :- राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड में वरिष्ठ बागवानी अधिकारी पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आयुसीमा 30 वर्ष, एससी/एसटी के लिए 35 वर्ष, जबकि ओबीसी-एनसीएल के लिए आयुसीमा 33 वर्ष निर्धारित की गई है।

NHB SHO Recruitment वेतन :- राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड में वरिष्ठ बागवानी अधिकारी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये वेतन मिलेगा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज