कुल्लू अपडेट, जिला कुल्लू जो हमारी पर्यटन नगरी है यहां पर हमारे सैलानियों और उनके साथ-साथ जो हमारे कुल्लू के स्थानीय नागरिक हैं उनको भी हर सुविधा मिले। इसके लिए हम पूरा प्रयास करेंगे और यहां का जो ऐतिहासिक भूतनाथ पुल है जिसकी काफी समय से दिक्कतें चली हुई है। जब मैं पहली बार यहां पर मंत्री बन कर आया था। उस समय भी मैंने इसका निरीक्षण किया था और आज फिर से इसका निरीक्षण करने के लिए मैं यहां पर उपस्थित हुआ हूं। विभाग द्वारा इसे संचालित करने के लिए लगातार जो तकनीकी समस्याएं आ रही हैं उनके लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है। कर्नाटक से भी एक्सपर्ट यहां आए थे और उन्होंने भी इस पर अपने सुझाव दिए हैं। इस पुल को लगभग दो ढाई करोड़ की लागत से इसका सुधर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि अगले दो-तीन महीने में इसका कार्य पूरा हो जाएगा और यह जनता को फिर से समर्पित कर दिया जाएगा क्योंकि यह कुल्लू शहर को जोड़ता है और ये पुल कुल्लू शहर में यातायात के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए जल्द से जल्द इसकी बहाली करवाना जरूरी है और हम इसकी भरपूर कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा भी जिला कुल्लू में जितने भी विकास के कार्य है निर्माण विभाग द्वारा वे पुरे किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे दुख होता है यह देखते हुए कि कई भवन पिछले पांच-छह सालों से केवल कुल्लू में ही नहीं कई और जगहों पर भी उनका काम लंबित पड़ा हुआ है। इन कार्यों को गति देने के लिए आज सुबह भी हमने अधिकारियों के साथ बैठक की है। माननीय जिलाधीश गर्ग जी भी वहां पर उपस्थित थे उनसे भी हमने निवेदन किया है कि जिला प्रशासन से भी इन कार्यों को पूरा सहयोग दिया जाए।
Author: Kullu Update
Post Views: 46



