Search
Close this search box.

कंडक्टर के बेटे का प्रदेश में चमका नाम,दादा को था कैंसर,अब डॉक्टर बन ढूंढेगा स्थायी इलाज 

कुल्लू अपडेट , हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के द्वारा जमा दो कक्षा की परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। जिसमें जिला कुल्लू के अग्रणी स्कूलों में शुमार स्नोर वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल बजौरा ने एक बार फिर प्रदेशभर की मेरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज किया है बजौरा स्कूल के छात्र मुनीष कुमार ने जमा दो कक्षा कि विज्ञान संकाय के परीक्षा परिणाम में 96.8% अंक हासिल कर नौवां स्थान हासिल किया है वहीं अगर मुनीष की बात करें तो मुनीष मशगां गांव का निवासी है और मुनीष के पिता खूब राम हिमाचल पथ परिवहन निगम में परिचालक है और कुल्लू डिपो में सेवाएं दे रहे है। वही माता गुड्डी देवी है वही स्कूल के प्रधानाचार्य पूर्ण ठाकुर ने मुनीष और उसके माता-पिता को उपलब्धि के लिए बधाई दी। 
वंही मनीष कुमार ने बताया कि उन्हें यहां रहते हुए 14 साल हो चुके हैं। वह अपने अध्यापकों का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने उन्हें इस काबिल बनाया। विशेष तौर पर स्कूल की प्रधानाचार्या का क्योंकि उन्होंने मनीष को हमेशा पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है। मनीष ने कहा कि जब स्कूल से छुट्टी होती थी तो उसके बाद वे  घर में अपने माता-पिता की घर की कामों में सहायता करते थे। उसके बाद 8 बजे तक खाना खाकर 11 बजे तक पढ़ने बैठ जाया करते थे और वे सुबह 6 बजे उठकर भी रिविजन करते थे यही उनका शड्यूल था। 
मनीष कुमार ने कहा कि वे विज्ञान के क्षेत्र में ही आगे भी अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं क्यूंकि इस विषय में आगे बहुत स्कोप है। वे डॉक्टर बनना चाहते हैं इसके लिए उन्हें NEET की परीक्षा देनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अगर मैं योग्य हूं तो मैं शायद दूसरी बार में NEET क्लियर कर पाऊंगा। 
मनीष कुमार ने कहा कि डॉ बनने की प्रेरणा उन्हें अपने दादाजी से मिली क्योंकि उनके दादा जी को कैंसर था और कैंसर की वजह से उनकी मृत्यु हो गई थी। जैसे कि सभी कहते हैं कि कैंसर का कोई इलाज नहीं है तो मनीष डॉ बनना चाहते हैं और कैंसर के बारे में आगे जांच करना चाहते हैं कि कैंसर का इलाज कैसे करें क्योंकि भारत ने इतना विकास कर लिया है लेकिन अभी भी कैंसर जैसी बीमारी का कोई इलाज नहीं है। इसलिए मनीष अपने आप को इस काबिल बनाना हैं कि वे अपने काम में सफल हो सकें। 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज