Search
Close this search box.

मेकैनिक की बेटी ने प्रदेश में चमकाया नाम डॉक्टर बनकर बचाना चाहती है लोगो की जान 

कुल्लू अपडेट, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के द्वारा जमा दो कक्षा की परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है जिसमें जिला कुल्लू के अग्रणी स्कूलों में शुमार स्नोर वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल बजौरा की छात्रा कशिश ने प्रदेशभर की साइंस संकाय की मेरिट लिस्ट में दसवां स्थान हासिल किया है।वही कशिश की अगर बात करें तो कशिश बजौरा की निवासी है और  पिता नेत्र सिंह भुंतर में मकैनिक का काम करते हैं और भुंतर एयरपोर्ट के सामने शॉप है वही माता अनीता देवी गृहणी है। कशिश ने 483 अंक हासिल करके दसवां स्थान हासिल किया है। ही स्कूल के प्रधानाचार्य पूर्ण ठाकुर ने कशिश और उसके माता पिता को उपलब्धि के लिए बधाई दी। 
कशिश ने कहा कि मैंने स्नोर वैली पब्लिक स्कूल तब ज्वाइन किया था जब मैं छठी कक्षा में पढ़ती थी। उससे पहले मैं यह सोचती थी कि मैं पढ़ाई करूंगी और उसके बाद मुझे जॉब मिल जाएगी। लेकिन जब मैं स्कूल आई तो उसके बाद अध्यापकों ने मुझे बताया कि हमारे जीवन में सफलता का महत्व क्या है। उसके बाद मैंने मेडिकल स्ट्रीम में पढ़ना शुरू किया। मुझे बायोलॉजी में पहले से ही रूचि थी तो मेने मेडिकल स्ट्रीम ले ली। मैं बचपन से ही डॉक्टर बनना चाहती थी।  जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भारत की जनसंख्या बहुत ज्यादा है और जनसंख्या के मुकाबले भारत में स्वास्थ्य सुविधाएं बहुत कम है, तो मैं भविष्य में लोगों का जीवन बचाना चाहती हूं और शायद भविष्य मैं मैं इतनी काबिल बन भी जाऊं। 
कशिश कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लगा जब उन्हें पता लगा कि बोर्ड की परीक्षा में उनका दसवां स्थान आया है। सभी लोगों ने उनको इसके लिए बधाइयां दी। उन्होंने कहा कि जब-जब उन्हें टाइम मिलता था तब-तब वे पढ़ाई किया करती थी। उनका कोई खास शेड्यूल नहीं था और जो विद्यार्थी एक नंबर से पीछे रह गए उनके लिए उन्होंने कहा कि आप ये कर सकते हो। भविष्य में आप निश्चित तौर पर सफल बनोगे तो परीक्षा परिणाम के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।  

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज