कुल्लू अपडेट ,नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में कैच द रेन कार्यक्रम के अंतर्गत शहीद श्री बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला(छात्र) ढालपुर कुल्लू में छात्रों में जल संरक्षण के लिए जागरूकता हेतु चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,कुल 30 छात्रों द्वारा प्रतियोगिता में भाग लिया गया एवं रंगों के माध्यम से जल संरक्षण के मॉडल्स की जानकारी दी गई । निर्णायक मण्डल की भूमिका में विवेक जी साइंस अध्यापक, भावना जी हिन्दी अध्यापक, श्याम सुंदर अध्यापक सोशल साइंस रहे वही विधालय के प्रधानाचार्य श्री प्रेम ठाकुर जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जल संरक्षण का तात्पर्य है कि जल को व्यर्थ न करना और इस्तेमाल किए हुए जल का पुनर्चक्रण करना भारत के जिन राज्यों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध है वह 50% से भी कम है इसमें कोई संदेह नहीं कि जल का संरक्षण करना बहुत ही आवश्यक है ताकि गांव और सभी जिलों में लोगों को पीने का स्वच्छ जल उपलब्ध हो। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ग्यारवी ऑर्ट्स के छात्र हर्ष द्वारा प्राप्त किया गया ,वही परमिंदर सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल किया एवं तृतीय स्थान पर बारवी के छात्र रितेश रहे ।विजयी प्रतिभागियो को स्कूल के प्रधानाचार्य एवं नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक कल्याण सिंह नेगी द्वारा कैरम बोर्ड ,चैस,बैडमिंटन देकर पुरुस्कृत किया गया जिससे कि युवाओं का पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी रुझान बड़े । नेहरू युवा केंद्र कुल्लू की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी हर्षना , श्याम लाल हंडा जी , अमित कौंडल कला अध्यापक विशेष रूप में उपस्थित रहे ।
Author: Kullu Update
Post Views: 25



