कुल्लू अपडेट,आज हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 10 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित की गई थी जिसमें 1,03,928 छात्रों ने परीक्षा दी थी और इसमें से 83,418 छात्र उत्तीर्ण हुए। इस परीक्षा में अखाड़ा बाजार की रहने वाली और भारत भारती स्कूल में 12वीं क्लास की छात्रा अदिति ने प्रदेश भर में कला संकाय में 10 वां स्थान हासिल किया है। अदिति के पिता का नाम जीवन कुमार है टेलर है और माता निजी स्कूल में अध्यापिका है। भारत भारती स्कूल के प्रधानाचार्य ने अदिति को बहुत-बहुत बधाइयां दी है और अदिति के इस उपलब्धि पर उसके माता-पिता भी बहुत खुश है उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें ये सुचना मिली उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा और आस पड़ोस के लोग और रिश्तेदार उनको उनको बधाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये उनके लिए बहुत ही गर्व की बात है।
वंही अदिति ने कहा कि उन्होंने पुरे हिमाचल में कला संकाय में दसवां स्थान प्राप्त किया है और वे इसका श्रेय अपने स्कूल के अध्यापकों को, पूरे भारत भारती परिवार को और अपने अभिभावकों को देना चाहती हैं क्योंकि उन्होंने अदिति को पूरा सहयोग किया है और उनके सपोर्ट के कारण ही वे यह स्थान हासिल कर पाई है। अदिती ने कहा कि वे अर्थशास्त्र में प्रोफेसर बनना चाहती हैं क्योंकि उन्हें इस विषय में रुचि है और शिक्षा के क्षेत्र में आने का एक अन्य कारण यह भी है कि उन्हें पढ़ाना बहुत अच्छा लगता है। उनकी माताजी भी अध्यापिका है और अपनी माताजी को अदिति ने बचपन से ही पढ़ाते हुए देखा है। उन्हें अपनी माता से ही प्रोफेसर बनने की प्रेरणा मिली है। उन्हें भी पढ़ाना बहुत अच्छा लगता है।
Author: Kullu Update
Post Views: 18



